रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी गीता सोम पुजारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोंडागांव नगर पालिका चुनाव: नरपति पटेल बीजेपी उम्मीदवार घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नरपति पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नरपति पटेल सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उनकी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय हेमकुंवर पटेल कोंडागांव नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। हेमकुंवर पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान सक्रिय राजनीति में योगदान दिया था, लेकिन बीमारी के कारण उनका दो साल पहले निधन हो गया।
हेमकुंवर पटेल के निधन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए और कांग्रेस से वर्षा यादव ने अध्यक्ष पद संभालते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया। अब बीजेपी ने नरपति पटेल को मैदान में उतारकर स्वर्गीय हेमकुंवर पटेल की छवि और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।