बीजापुर में नगर पालिका बीजापुर अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने अपने ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। महिला नेत्रियों ने अध्यक्ष पद के नाम को संशोधित करने की मांग कर रहे है। मांगे नहीं सुनी जाने पर उन्होंने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
बता दे कि आज भाजपा संगठन ने बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए गीता सोम पुजारी को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। गीता पुजारी के नाम के ऐलान के बाद से ही भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने बगावत का रुख अपनाते हुए भाजपा कार्यालय में ही भाजपा संगठन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि अध्यक्ष पद के नाम को पार्टी संसोधित करे। नाम संशोधित न करने पर महिला मोर्चा की नेत्रियों ने इस्तीफा देने की चेतावनी बीजापुर भाजपा संगठन को दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिले के दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष सहित पार्षदों की सूची जारी कर दी है प्रत्याशियों की सूची जारी करने के मामले में जिले भर में भाजपा कांग्रेस से अव्वल निकली आपको बता दें कि जिला मुख्यालय बालोद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी का नाम भाजपा ने प्रमुखता से आगे रखा और उसी नाम पर मोहर भी लगाया गया है वही दल्ली राजहरा नगर पालिका के लिए तोरण साहू का नाम फाइनल किया गया है टिकट की घोषणा होने के बाद से बधाई देने वालों का पता लग गया वहीं प्रतिभा चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जो विकास का सुख बालोद नगर पालिका क्षेत्र में है उसमें हम विकास की बाढ़ लेकर आएंगे उन्होंने कहा कि मैं एक छोटे से कार्यकर्ता से अब पार्टी में अपने यात्रा की शुरुआत की थी और आज पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा कि मुझे नगर पालिका का प्रत्याशी बनाया गया है जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करती हूं।
बूथ से लेकर प्रदेश तक के कार्यकर्ता करेंगे मेहनत : जीत पक्की
बालोद पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने दो टूक कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसे एक छोटे से बूथ और पन्ना प्रमुख से लेकर जिला व प्रदेश तक के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी से सलाम ऐश्वर्या के बाद टिकट की घोषणा करती है और हम यह दावा करते हैं कि बालोद जिले के सभी नगरीय निकाय में भाजपा की जीत होगी सभी उलझे हुए चेहरों को यहां पर प्रत्याशी बनाया गया है और इसके लिए मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देना चाहता हूं।
जानिए कौन हैं प्रतिभा चौधरी
प्रतिभा चौधरी बालोद जिले की राजनीति की एक सक्रिय महिला के रूप में वर्षों से कार्य कर रही है और वह लंबे समय से मंडल से लेकर जिला और जिला से लेकर प्रदेश स्तर में भी विभिन्न पदों पर रह चुकी है लंबे इंतजार के बाद उन्हें नगर पालिका परिषद के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने नाम रखा है और उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे उन्होंने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
जानिए कहां किसे मिली जिम्मेदारी
नगरपालिका
बालोद : प्रतिभा चौधरी
दल्ली राजहरा - तोरण लाल साहू
नगर पंचायत
गुरूर : प्रदीप साहू
गुण्डरदेही : प्रमोद जैन
अर्जुंदा : ओशाभ यादव
चिखला कसा : कुंती देवांगन
डोंडी लोहारा : लाल निवेंद्र सिंह टेकाम
डोंडी : मोहंतिन बाई चौरका
कोरबा नगर निगम महापौर प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने संजू देवी राजपूत का नाम सामने आया है। जहां भाजपा ने सूची जारी कर दिया है। संजू देवी राजपूत पूर्व मे पार्षद रह चुकी है।भाजपा महिला मोर्चा मे लंबे समय से जुडी हुई है।और पूर्वांचल समाज से जुड़ी हुई है।नगर निगम कोरबा मे पूर्वांचल वासियो की संख्या अधिक है।
संजू देवी राजपूत के पति चंद्रमा सिंह राजपूत पूर्व में कोरबा में टीआई थे उसके बाद पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा में भी रहे जहां उनका रिटायरमेंट हो गया है वही उनका बेटा संजय सिंह राजपूत भी पुलिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो वर्तमान में मुंगेली जिले में टी आई है और साइबर सेल प्रभारी है। भाजपा महापौर प्रत्याशी के रूप में संजू देवी राजपूत का नाम सामने आने के बाद उनके शुभचिंतकों का घर के बाहर और भाजपा कार्यालय में भीड़ लगना शुरू हो गया है।
कल भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों के उम्मीदवारों के नाम घोषणा की थी इसके बाद आज वही प्रत्याशी के रूप में संजू देवी राजपूत का नाम सामने आया है।वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक सूची जारी नहीं किया गया ना ही पार्षदों की सूची सामने आई है और ना ही महापौर की सूची सामने आया है। कांग्रेस की ओर से महापौर के प्रत्याशी के रूप में उषा तिवारी और सपना चौहान का नाम सामने आ रहा है जिसमें लगभग उषा तिवारी प्रत्याशी के रूप में आने की संभावना है।
पूजा बिधानी, भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी ने बिलासपुर से पूजा विधानी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। पूजा विधानी (वर्तमान में ननि नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक विधानी की पत्नी हैं )
1. सन 1996 भाजपा की सक्रिय सदस्यता।
2. सन 1998 में नगर निगम बिलासपुर में पार्षद पद पर निर्वाचित ।
3. जिला बिलासपुर में दो बार भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा पद पर नियुक्त ।
4. प्रदेश छ.ग. में दो बार भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा पद पर नियुक्त ।
5. प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा में नियुक्त रही।
6. केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड यात्री सेवा समिति (PSC) की सदस्य रही।
7. जुट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) में गैर सरकारी निदेशक पद पर रही।
8. वर्तमान में प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा सदस्य ।
शनिवार देर रात भाजपा ने बालोद में नगर पंचायत अध्यक्ष एवम् पार्षदों पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनाव में प्रत्याशी चयन कर कांग्रेस को पहली पटखनी दे दी। शनिवार को देर रात करीब 10 बजे आई प्रत्याशियों की जारी हुई सूची में भाजपा ने नगर पंचायत अर्जुंदा में युवा प्रत्याशी प्रिंस ओसाभ यादव को अपना प्रत्याशी बनाया। देर रात घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े।जिसके बाद भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस ओसाभ यादव भावुक नजर आए उन्होंने कहा कि यही बीजेपी की खूबसूरती है। मुझ जैसे बूथ के कार्यकर्ता को आज इतने कम उम्र में नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी जिस विश्वास के साथ पार्टी ने बनाया है। मैं पार्टी के भरोसे पर खड़ा उतरूंगा और आने वाले समय में नगर को विकास के नाम पर केवल सीसी रोड़,और नाली ही नहीं बल्कि नगर के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश करूंगा एवम् खासकर स्वास्थ्य एवम् शिक्षा के क्षेत्र में अर्जुंदा नगर जिन सुविधाओं से वंचित है उन्हें भी हमारी सरकार से मांग रख कर पूरा करूंगा ।यही नहीं प्रिंस ओसाभ यादव आत्मविश्वास से भरे नजर आए उन्होंने कहा की कोरोनाकाल सहित हर मुसीबत में जनता के साथ रहा हूं। अब उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है की नगर की जनता भी मुझे नेता नही बल्कि अपना बेटा समझ कर अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देगी।और भाजपा के अध्यक्ष सहित हमारे सभी वार्डो के पार्षद भी भारी मतों से जीतकर सदन पहुंचेंगे।
भाटापारा नगर पालिका परिषद में 31 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। सूची में नए चेहरों को मौका दिया गया है।
भाटापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु भाटापारा के पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा के भतीजे अश्वनी शर्मा को भाजपा से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है।