छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी दी है। अमिताभ जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें मुख्य सचिव साथ ही राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।