फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी न्यूज: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, लगायेगी चार फेरे, जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल

Sat, 03 Oct 2026 12:25 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इस बार का त्योहार और खुशनुमा होने वाला है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये कमर कस ली है। एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीचे पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन चार फेरों के लिये चलाई जायेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार का त्योहार और खुशनुमा होने वाला है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये कमर कस ली है। एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीचे पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन चार फेरों के लिये चलाई जायेगी। त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को काबू करने और  कंफ़र्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये यह व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन




गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सांतरागाछी से 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है।



देखें टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 20.20 बजे रवाना होगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20  बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे, रायगढ़ आगमन 18.33 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे होते हुये तीसरे दिन सुबह 05.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन




इस तह गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से  8 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये रायगढ़ आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, बिलासपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.35 बजे दूसरे दिन रायपुर आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.10 बजे, दुर्ग आगमन 01.10 बजे, प्रस्थान 01.15 बजे, गोंदिया आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे होते हुये रात्रि 21.30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी । 



जानें कोचों की स्थिति
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 15 एसी-III, 03 एसी-II, 01 एसी-I, 01 पेंट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी।


यहां पर स्टॉपेज 
ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन के चलने एवं समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें