फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: रायपुर के 70 वार्डों में फ्री में मिलेगा पौधा, नेचर्स एटीएम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 30 Jul 2026 08:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Nature ATM; CG News: छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को फ्री में मनचाहा पौधे मिलेंगे। ये पौधे ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली बढ़ाना है। लोगों में अभियान को लेकर हर्ष की लहर है। 
विज्ञापन
नेचर्स एटीएम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nature ATM; CG News: छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को फ्री में मनचाहा पौधे मिलेंगे। ये पौधे ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली बढ़ाना है। लोगों में अभियान को लेकर हर्ष की लहर है। राज्य सरकार ने ‘हरियर छत्तीसगढ़’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ाते हुए रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में 'नेचर्स एटीएम' के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और अधिक से अधिक लोगों को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


हर वार्ड तक पहुंचेगा वाहन
मामले में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि रायपुर वन मंडल के शुरू किए गए पौधा वितरण वाहन के माध्यम से शहर के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान का संचालन प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

मिलेंगे फलदार-छायादार पौधे 
'नेचर्स एटीएम' से फलदार, छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे जायेंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण कराना नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
विज्ञापन


हरित और स्वच्छ रायपुर बनाने की पहल
वन मंत्री कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। मां के सम्मान में लगाया गया एक पौधा मातृसम्मान और प्रकृति संरक्षण दोनों का प्रतीक है। 'नेचर्स एटीएम' जैसी पहल से हरियाली आम लोगों तक पहुंचेगी और रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में मदद मिलेगी।

नागरिकों से अपील
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 'नेचर्स एटीएम' से निःशुल्क पौधे ले सकते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें। हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभायें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें