सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक ली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक ली। इसमें कई अहम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया। बालीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है।
यहां जानें साय कैबिनेट बैठक के अहम फैसले-
मुख्यमंत्री ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया है, जिसके परिपालन में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रदर्शन पर प्रवेश के लिये देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए 'राज्य स्तरीय समिति' की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।