फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच: CM साय ने दिये आदेश, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 25 May 2024 04:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सहायता राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे में मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार रुपये मदद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस हादसे की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं। घायलों को बेहतर  इलाज के लिए रायपुर में मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

 
साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि 'बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू्ं।'




इससे पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें