प्रेस कॉन्फ्रेंस लेतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Supriya Shrinet on National Herald case: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लोगों का ध्यान भटकाने के लिये तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना के लिये भाजपा ऐसा कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में हुए कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक गुजरात अधिवेशन से बौखलाए मोदी-शाह की जोड़ी ने फिर से कांग्रेस पार्टी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)-अपनी पसंदीदा आपराधिक वसूली मशीन को छोड़ा है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर तथाकथित आरोप पत्र कुछ और नहीं बल्कि विशुद्ध राजनीतिक षड़यंत्र है। गांधी परिवार का हर सदस्य चाहे वह राजनीति में हो या नहीं भाजपा के निशाने पर है।
सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री ने कहा कि विडंबना यह है कि पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप ऐसे मामले में लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक भी पैसा या संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई है। बैलेंस शीट को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कर्ज को इक्विटी में बदला जाता है। यह एक आम प्रथा है और पूरी तरह से कानूनी है। जब पैसा ही नहीं है, तो लॉन्ड्रिंग कहां है? ये एक षड़यंत्रकारी राजनीतिक ठगी है।
श्रीनेत ने कहा कि मोदी सरकार ने ईडी को अपना चुनावी विभाग बना लिया है और बेशर्मी से और बार-बार प्रतिशोध के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है। ईडी के मामलों में सजा की दर सिर्फ 1 प्रतिशत है। इसके अलावा, ईडी ने जो राजनीतिक मामले दर्ज किए है, उनमें से 98 प्रतिश तमामले सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार के खिलाफ मनगढ़ंत मामलों की जा रही साजिश सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से कम नहीं है। फर्जी और झूठे मामलों के माध्यम से नेतृत्व और उनके परिवारों को निशाना बनाकर, भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है।