फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मवेशी को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस पलटी, घटना में 15 लोग घायल

Sat, 27 Apr 2024 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

घायलों में प्रकाश सिंह उम्र 22 वर्ष, मुरित सिंह 24 वर्ष, आशीष सिंह 15 वर्ष, संतोष नेताम 60 वर्ष, हरिहर सिंह, खेमपाल, मालिकराम नेताम, संदीप उम्र 26 वर्ष, देवेश, प्रासु 22 वर्ष को गंभीर चोंटे आने पर 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
बारातियों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारातियों से भरी बस मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गई जिससे 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने धारा 279, 337 कायम कर विवेचना में ले लिया। थाना प्रभारी हरीश टाण्डेकर ने बताया कि बेमेतरा जिला अंतर्गत ग्राम भैंसबोड से मंथन सिंह राजपूत की बारात बस क्रमांक सीजी 28 जी 0103 से बैठकर बिलासपुर बारात गई हुई थी विवाह संपन्न होने के बाद बारात लगभक 11:30 बजे बिलासपुर से लौटते वक्त ग्राम जोरापारा मेड़ रोड़ के पास बैठे मवेशी को बचाने के चक्कर में बस गड्ढे में जाकर घुस कर पलट गई जिससे 15 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

घायलों में प्रकाश सिंह उम्र 22 वर्ष, मुरित सिंह 24 वर्ष, आशीष सिंह 15 वर्ष, संतोष नेताम 60 वर्ष, हरिहर सिंह, खेमपाल, मालिकराम नेताम, संदीप उम्र 26 वर्ष, देवेश, प्रासु 22 वर्ष को गंभीर चोंटे आने पर 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मदन सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 कायम कर विवेचना में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें