फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ के इन आईएएस ऑफिसर्स के बदले प्रभार, एनआरडीए के सीईओ बने चंदन कुमार,देखें सूची

Tue, 10 Jun 2025 05:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच आईएएस ऑफिसर के प्रभार में बदलाव किये हैं। 
विज्ञापन
मंत्रालय महानदी भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच आईएएस ऑफिसर के प्रभार में बदलाव किये हैं। 2002 बैच के आईएएस डॉक्टर रोहित यादव को सचिव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अविनाश चंपावत को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह अंकित आनंद को वाणिज्य कर पंजीयन विभाग का सचिव, अतिरिक्त प्रभार का दायित्व दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं 2011 बैच के आईएएस चंदन कुमार को विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बाकी प्रभार यथावत रहेंगे । 
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने के बाद आईएएस अधिकारियों को प्रभार में बदलाव किए हैं ।  

यहां देखें सूची- 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें