फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग की तैयारी शुरू; मंत्री साव बोले-क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए है 57 करोड़ का बजट

Tue, 04 Aug 2026 11:50 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Sports News: छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के खेल अकादमियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिये 14 प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग के लिये पंजाब के पटियाला भेजा गया है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य शासन ने छह नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद बनाये हैं। 
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Sports News: छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के खेल अकादमियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिये 14 प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग के लिये पंजाब के पटियाला भेजा गया है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य शासन ने छह नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद बनाये हैं। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिला शामिल है। विभागीय योजनाओं को लागू करने के लिये 44 प्रशिक्षकों, 4 जिला खेल अधिकारियों, 23 सहायक ग्रेड-3 और 8 वार्डन्स की भर्ती चल रही है। ये बातें डिप्टी सीएम और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहीं। 

विज्ञापन


इस दौरान खेल मंत्री साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने  कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने, खेल अधोसंरचना की मजबूती, महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और  खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत 57 करोड़ के बजट का प्रावधान है। 


मंत्री साव ने कहा कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा बच्चे एवं युवा खेल के मैदानों में पहुंचे, इसके लिए सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय केवल 4 करोड़ रुपए के बजट वाले खेल एवं युवा कल्याण विभाग का बजट चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 304 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। आदिवासी वनांचलों को खेल की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये पिछले दो वर्षों से बस्तर ओलंपिक के साथ ही इस साल सरगुजा ओलंपिक शुरू किया गया। देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शानदार मेजबानी ने छत्तीसगढ़ को देश के खेल मानचित्र पर उभारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें