फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Transfer News: वन विभाग में बड़ा बदलाव, चार सीनियर IFS ऑफिसर्स को मिली ये जिम्मेदारी

Wed, 10 Jun 2026 05:08 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Forest Department Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Forest Department Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नया दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश के मुताबिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन







इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदीरी दी गई है। वे वर्तमान में वन मुख्यालय में प्रशासन, समन्वय तथा राजपत्रित-अराजपत्रित कार्मिकों से जुड़े पद पर आसीन है। वहीं माधेश्वर डी. को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना, राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण से जुड़े पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






आईएएस रमेश कुमार शर्मा का भी ट्रांसफर
दूसरी ओर राज्य शासन ने गृह विभाग के सचिव आईएएस रमेश कुमार शर्मा का भी ट्रांसफर किया है। उन्हें सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि रमेश कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर के 2010 बैच के आईएएस है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें