फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: मुंगेली में कांग्रेस के लिए जीत का रास्ता आसान नहीं, रूपलाल कोसरे ने बिगाड़ा खेल

Mon, 30 Oct 2023 08:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंंगेली

सार

रूपलाल कोसरे अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला लिया रूपलाल कोसरे स्वच्छ छवि के नेता हैं और मुंगेली शहर में उनकी साफ छवि की चर्चा थी जो मुंगेली में उनके लिए फायदेमंद साबित है।
विज्ञापन
रूपलाल कोसरे ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेली विधानसभा का चुनाव अब रोचक मोड़ पे आ गया है क्योंकी कांग्रेस के उम्मीदवार के लिया यह ड़गर अब आसान नहीं रह गया है। मुंगेली विधानसभा से आज कांग्रेस से नाराज व बागी उम्मीदवार रूपलाल कोसरे ने अपना नामांकन दाखिल किया। रूपलाल कोसरे मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे लेकिन अंतिम समय में उनका नाम काटा गया और मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस ने संजीत बनर्जी को उम्मीदवार बनाया। जिससे नाराज होकर रूपलाल कोसरे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।

 

रूपलाल कोसरे अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला लिया रूपलाल कोसरे स्वच्छ छवि के नेता हैं और मुंगेली शहर में उनकी साफ छवि की चर्चा थी जो मुंगेली में उनके लिए फायदेमंद साबित है। अब आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी की  रूपलाल कोसरे के निर्दलीय उम्मीदवार होने से कांग्रेस और बीजेपी को कितना नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें