फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: हेमंत बिस्वा सरमा ने सीएम बघेल को बताया प्रदूषण, बोले- हमारे देश में कई तरह के प्रदूषण

Wed, 18 Oct 2023 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

असम सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से धर्मांतरण और लव जिहाद हो रहा है ये एक बहुत बड़ा मुद्दा है। मैं इस पर छत्तीसगढ़ के लोगों को आगाह करना चाहता हूं क्योंकि असम में मैं इस चीज को झेल चुका हूं। ए
विज्ञापन
असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज लोरमी विधानसभा पहुंचे। जहां भाजपा के विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। साथ में लोरमी के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण शाह और लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह भी मंच पर उपस्थित थे। असम के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वहीं पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की धर्मांतरण और लव जिहाद को बहुत बड़ा मुद्दा बताया। 

 

असम सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से धर्मांतरण और लव जिहाद हो रहा है ये एक बहुत बड़ा मुद्दा है। मैं इस पर छत्तीसगढ़ के लोगों को आगाह करना चाहता हूं क्योंकि असम में मैं इस चीज को झेल चुका हूं। एक बार धर्मांतरण और लव जिहाद हो गया तो पूरी तरीके से हिंदू खत्म हो जाएगा। जैसे असम में हिंदू लगभग खत्म हो चुके हैं। 

 

असम की पूरी डेमोक्रेसी चेंज हो गई

असम के मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी पर बोलते हुए कहा की आप इटली चले जाओ वहां आराम से रहो, वहां प्रदूषण कम है आपकी आयु बढ़ेगी यहां दिल्ली में बहुत प्रदूषण है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण करके रखा है अगर कोई भाजपा नेता ने यह बात कही है तो उसमें गलत क्या है। सोनिया गांधी बुजुर्ग है कांग्रेस की नेता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे देश में तो बहुत तरह के प्रदूषण है। भूपेश बघेल को भी एक प्रदूषण बताया। उन्होंने ये भी कहा की शराबबंदी भाजपा के मेनिफेस्टो में रहेगा तो बंद होगा, भाजपा जनता को गलत वादा नहीं करेगी हम भूपेश बघेल नही हैं। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें