फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education News: तीन दिन और बढ़ाई नर्सिंग कोर्स में आवेदन की ऑनलाइन तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Wed, 15 Oct 2025 03:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Education News:  छत्तीसगढ़ के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन  करने की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सीजी नर्सिंग कॉलेज रायपुर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Education News:  छत्तीसगढ़ के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन  करने की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी गई है। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना भी जारी कर दी है। अब छात्र 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। इस वर्ष 2025 में काउंसलिंग के जरिए बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी जिसे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया है। काउंसलिंग, आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in पर भी उपलब्ध कराई गई है। 

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाने पर त्रुति सुधार के लिए एक हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। त्रुटि सुधार के समय पहले दिए गए ई-मेल एवं मोबाईल नंबर में कोई परिवर्तन नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को संस्था का चयन करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रखने होंगे। अपूर्ण आवेदन या पंजीयन फीस के बैंक गेटवे से जमा नहीं होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे। अतः अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 17 अक्टूबर से 24 घंटे पहले आवेदन भरने की कार्यवाही पूरी कर लेनी चाहिए। 

पहली काउंसलिंग में आवंटित अभ्यर्थियों को संवीक्षा कराना एवं प्रात्र होना जरूरी होगा। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य किया गया है। शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश नहीं लेने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद आगे की कार्यवाही के लिए काउंसलिंग शेड्यूल का अवलोकन विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें