ऐसे में इस कथित शराब घोटाले में कुल कितना रुपये मिला है। यदि ये आरोप कोर्ट से सिद्ध होता है, तो ईडी की टीम अपने जांच की कार्रवाई के दौरान ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे को गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं इसी मामले में संलिप्तता के आरोप में कई अधिकारी भी जेल की हवा खा रहे हैं।
टीम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से भी पूछताछ की है। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर से फाइलें जब्त की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिम कार्ड सहित 6 मोबाइल को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल से बातचीत का टीम जांच-पड़ताल करेगी।
इनके यहां चल रही ईडी की रेड
- सूत्रों के मुताबिक, भिलाई के नेहरु नगर में मनोज राजपूत
- चरोदा में अभिषेक ठाकुर और संदीप सिंह
- दुर्ग में कमल अग्रवाल किशोर राइसमिल
- दुर्ग के सुनील अग्रवाल सहेली ज्वेलर्स और बिल्डर अजय चौहान
- अन्य ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है।