फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG NEWS: रायपुर में व्यापारी से 15 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार दो लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

Mon, 11 Aug 2025 11:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Crime News: राजधानी रायपुर में लूटपाट की वारदाथें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सोमवार को दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की उठाइगिरी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Crime News: राजधानी रायपुर में लूटपाट की वारदाथें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सोमवार को दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की उठाइगिरी का मामला सामने आया है। पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना पर क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुटी हैं।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के अनुसार लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई। कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था, इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका फिर नगदी समेत सोने चांदी के अंगूठी, चैन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग ने बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे, बल्कि अंग्रेजी में बॉस लिखा हुआ था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के इलाको में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें