फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 2 हजार 117 सैंपलों की जांच में मिले 24 नए मरीज

Tue, 23 May 2023 01:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कोरोना की संख्या में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेशवासियों को कोरोना से काफी राहत मिली है। पिछले दिनों से कोरोना की रफ्तार थम गई है। वहीं प्रदेश में आज 2117 सैंपल की जांच हुई जिसमें 24 नए कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना की संख्या में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेशवासियों को कोरोना से काफी राहत मिली है। पिछले दिनों से कोरोना की रफ्तार थम गई है। वहीं प्रदेश में आज 2117 सैंपल की जांच हुई जिसमें 24 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब  प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.13 प्रतिशत है।
विज्ञापन


मीडिया बुलेटिन के अनुसार कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज बलौदा बाजार और दंतेवाड़ा से 5-5 नए मामले सामने आया है। आज की दिनांक में कुल डिस्चार्ज की संख्या 44 है। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में कुल एक्तिव केस 187 हैं। नए मरीज मिलने के बाद भी प्रदेश की सक्रिय कोरोना संक्रमित की संख्या घट गई है। 

देखें किस जिले में कितने मरीज
प्रदेश के 8 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं शेष जिलों में कोई मरीज नहीं मिला। प्रदेश में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, रायपुर से 2-2, धमतरी से 3, कांकेर से 4, बलौदा बाजार और दंतेवाड़ा से 5-5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें