फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Corona News : छत्तीसगढ़ में फिर डरा रहे कोरोना के आंकड़े, बीते 24 घंटे में 452 नए मामले, पढ़ें रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2023 10:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां प्रदेश भर से बीते 24 घंटे में 452 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीजों के आंकड़े राजधानी रायपुर से दर्ज हुए हैं।   
विज्ञापन
जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में करोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 452 मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2857 पहुंच गई है। वहीं औसत पॉजिटिविटी दर 7.65 प्रतिशत पहुंच गई है। बुधवार को 5905 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमें 452 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। राजधानी में बीते 24 घंटे में 60 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। एक की कोरोना से मौत हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें