फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: श्रीकुमार शंकर बोले-'वोट चोरी' कर लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार

Sat, 10 Oct 2026 08:46 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक दलों का धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 10 अक्तूबर को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। वोट चोरी के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक दलों के धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 10 अक्तूबर को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन




इस ज्ञापन में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी', मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तय करने की मांग की गई। 


विज्ञापन


'एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली'
अमर उजाला से खास चर्चा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। वोट चारी कर बीजेपी सरकार बनाने में लगी हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसमें शामिल हैं। ऐसे चुनाव आयुक्त को तुरंत इस्तीफा लेकर गिरफ्तार कराना चाहिये।
विज्ञापन




ये हुए शामिल
प्रदर्शन के दौरान मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को उठाया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, आप एवं सिविल सोसाइटी के पदाधिकारी शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें