फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2026 03:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजनीति ने भी अब सोशल मीडिया का सबसे हॉट ट्रेंड अपना लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरी कैबिनेट 1980 के दशक के रेट्रो एआई लुक में नजर आ रही है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का 80s रेट्रो एआई ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 1980 के दशक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोटो ट्रेंड का असर अब राज्य की राजनीति में भी दिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी कैबिनेट ने 80 के दशक के रेट्रो लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया मंचों पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी अलग और विंटेज अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

अन्य प्रमुख मंत्रियों में रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा ने भी इस ट्रेंड में भाग लिया। साथ ही, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल की रेट्रो अवतार वाली तस्वीरें भी चर्चा में हैं। एआई टूल के माध्यम से तैयार इन फोटो में उस दौर के परिधान, हेयरस्टाइल, विंटेज पृष्ठभूमि, रंगीन कैमरे के प्रभाव और पुराने पारिवारिक व फिल्मी अंदाज को उभारा गया है।

 

रेट्रो लुक का तरीका और लुक

इस 80s रेट्रो एआई ट्रेंड के तहत लोग किसी एआई इमेज जनरेशन टूल में अपनी सामान्य फोटो अपलोड करके प्रॉम्प्ट देते हैं। यह तकनीक चेहरे की वास्तविक पहचान बनाए रखते हुए कपड़ों, हेयरस्टाइल, डेनिम जैकेट, वार्म लाइटिंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट के जरिये फोटो को कई दशक पुराना रूप दे देती है। केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि आम लोग, कलाकार और अन्य चर्चित हस्तियां भी अपनी तस्वीरों को पुराने दौर की फिल्मों और विंटेज लुक में बदलकर इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर साझा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें