फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Exam: 25 मार्च से शुरू होगा 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन, एक शिक्षक जांचेगा 40 कॉपी

Fri, 24 Mar 2023 04:51 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

कवर्धा के मूल्यांकन केन्द्र में माशिमं (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने 50 हजार उत्तरपुस्तिका भेजी है। वर्तमान के केवल 12 की परीक्षा चल रही है, 10 वी की परीक्षा 23 मार्च को खत्म हो गई है।
विज्ञापन
वर्तमान में कक्षा 12वीं की परीक्षा हो रही है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षा अब अंतिम दौर पर है। इस बीच शनिवार 25 मार्च से कक्षा 10वीं व 12वीं के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन को लेकर माशिमं ने कवर्धा शहर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल को मूल्यांकन केन्द्र बनाया है। इस केन्द्र में माशिमं ने 50 हजार उत्तरपुस्तिका भेजी है। मूल्यांकन केन्द्र से मिली जानकारी अनुसार आज शुक्रवार को मूल्यांकन के संबंध में माशिमं द्वारा वीसी के माध्यम से बैठक होगी। 25 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगी व 17 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करना है। 

विज्ञापन


जिले से 250 से अधिक मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पहले दिन 25 मार्च को सभी मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को केवल  5-5 कॉपी दी जाएगी। पहले दिन इन कॉपी का मूल्यांकन किए जाने के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद 40 कॉपी प्रतिदिन मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को दिया जाएगा। माशिमं द्वारा मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को काम के बदले में राशि दिया जाता है।जानकारी अनुसार, इस बार भी कक्षा 10वीं के एक उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए 10 रुपए व 12वीं के लिए 11 रुपए निर्धारित की गई है। पूर्व वर्ष भी इसी रेट पर मूल्यांकन किया गया था।

मई माह में आएंगे परिणाम 

प्रदेश में करीब 15 से अधिक जगहों में मूल्यांकन का कार्य किया जाता है। सभी जगहों में 17 अप्रैल तक कार्य पूरा किए जाएंगे। ऐसे में मई के पहले या दूसरे हफ्ते तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर वर्तमान समय में जिले के केवल 12वीं की परीक्षा हो रही है। कक्षा 10वीं की परीक्षा खत्म हो गई है। जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर माशिमं द्वारा 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। करीब 40 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें