फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ BJP आज रायपुर में खोलेगी सहारा निवेशक हेल्प डेस्क: यहां पर मिलेंगे सालों से फंसे निवेशकों के पैसे

Mon, 07 Aug 2023 03:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी आज 7 अगस्त को शाम साढ़े 4 बजे जवाहर बाजार में सहारा पीड़ितों के पैसे लौटाने के लिए सहारा पोर्टल हेल्प डेस्क का शुभारंभ करेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी आज 7 अगस्त को शाम साढ़े 4 बजे जवाहर बाजार में सहारा पीड़ितों के पैसे लौटाने के लिए सहारा पोर्टल हेल्प डेस्क का शुभारंभ करेगी। सहारा पोर्टल हेल्पडेस्क का शुभारंभ पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, हेल्प डेस्क प्रभारी संजय श्रीवास्तव, बीजेपी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंत भाई पटेल करेंगे।
विज्ञापन


बीजेपी ने कहा कि सहारा में जमा लोगों के पैसे लौटाने के लिए सहारा निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल जारी किया है। बीजेपी ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सहारा में सालों से फंसे निवेशकों के पैसे वापस मिलना शुरू हो जाएंगे। सहारा पीड़ित इस पोर्टल में अपने रजिस्ट्रेशन सही ढंग से कर सके ताकि उनके पैसे समय पर वापस मिल जाए। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जवाहर बाजार में हेल्प डेस्क शुरू कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें