फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: भाजपा ने मंत्री को भेजा कारण बताओ नोटिस, इस मामले में मांगा जवाब, जांच कमेटी गठित

Tue, 11 Mar 2025 04:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा एक बार फिर बागियों पर कार्रवाई कर रही है। पार्टी अब मंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भाजपा एक बार फिर बागियों पर कार्रवाई कर रही है। पार्टी अब मंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मंत्री लखनलाल देवांगन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में भाजपा ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। 
विज्ञापन


नूतन सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। वहीं इस पूरे मामले में पार्टी ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को संयोजक, रजनीश सिंह को सदस्य और श्रीनिवास राव मद्दी को सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें