फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंटी कांग्रेस': शताब्दी पांडेय बोलीं- अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी

Sat, 27 Sep 2025 02:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG  BJP leader Shatabdi Pandey on Congress: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG  BJP leader Shatabdi Pandey on Congress: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना है। वह सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए बैठी है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते उसे जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 36 धड़ों में बंट चुकी है, जिसे समेटने के लिए उसे अब 17 आब्जर्वर नियुक्त करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है। बड़े-बड़े मंचों पर अंदरूनी लड़ाई दिखने को मिल रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने तो अपने-अपने लिए धन इकठ्ठा कर लिया है, लेकिन कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं होती है। भरे मंच से चलते भाषण में माइक खींच लिया जाता है। अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल एवं चमचे बोलकर अपमानित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने वाले बागियों को पार्टी में पुनः शामिल करके नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाता है। कार्यकर्ताओं में भारी हताशा और निराशा है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपने सनातन धर्म के साथ रहें या तुष्टीकरण करने वाली पार्टी के साथ। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें