फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: सदन में गूंजा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला,अजय-देवेंद्र में हुई तीखी बहस

Tue, 15 Jul 2025 05:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Assembly Monsoon session:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति पर जमकर तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में तीखी बहस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Assembly Monsoon session:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति पर जमकर तीखी बहस हुई। ध्यानाकर्षण सूचना में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया। अजय चंद्राकर ने कहा कि करीब 5 हजार घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं। वो आधार, राशन, पासपोर्ट बनाकर सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकारी सिस्टम में इनके मदद करने वाले मौजूद हैं। इस संबंध में उन्होंने सरकार से डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की।
विज्ञापन





वहीं बीजेपी धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमान को चिन्हांकित करने की मांग की। बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने शिकायत के आधार पर जांच करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जांच की जानी चाहिये। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस संबंध में कई जिलों में एफआईआर की गई है। टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं है। बोर्डिंग सेंटर बनाया जाएगा। रायपुर में 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर बनाया जाएगा, जो लोग चिन्हित होंगे उनको जेल नहीं बल्कि बोर्डिंग सेंटर में रखा जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के बाद बीएसएफ को सौंपा जाएगा। बीएसएफ उनको डिपोर्ट करने की कार्रवाई करेगी।

शर्मा ने कहा कि शिकायतों की जांच के लिए टास्क फोर्स बनाया गया है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से उमेश पटेल ने कार्रवाई का समर्थन किया। पाकिस्तान के घुसपैठियों पर कार्रवाई करने की मांग की। जवाब में गृह मंत्री  ने पाकिस्तानी नागरिक के रहने पर भी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता हासिल करने की छूट रहेगी।
विज्ञापन


'सारे घुसपैठिए बांग्लादेशी, रोहिंग्या नहीं'
बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल पर शर्मा ने कहा, अब तक सारे घुसपैठिए बांग्लादेशी निकले हैं, रोहिंग्या नहीं हैं। रायपुर में कांग्रेसी पार्षद से बांग्लादेशी के डॉक्यूमेंट बनाए गए, जो भी ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। हर जिले में स्कैनिंग होगी, जो वोट बैंक बनाना चाहते हैं उसे खत्म किया जाएगा। बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध हो रहा है। ये किस तरह की सोच है।

महामाया पहाड़ी पर कब्जा
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पत्र लिखा था कि महामाया पहाड़ी पर कब्जा हो गया है। पश्चिम बंगाल तो बांग्लादेश बन ही गया है। समुचित कार्रवाई हो रही तो ये आ कैसे गए। 4 राज्य पार कर रोहिंग्य, बांग्लादेशी आ कैसे गए। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, पहली बार एसटीएफ का गठन किया गया है। एम आधार एप से संदिग्ध का वेरिफिकेशन हो रहा है। मामले में 19 केस दर्ज किया गया है।

अजय चंद्राकर और देवेंद्र यादव के बीच तीखी बहस
प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जल जीवन मिशन के मुद्दे को उठाया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोक हुई। मामला इस कदर बढ़ गया कि बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आपस में भिड़ गए। दोनों सदस्यों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। सदन की मर्यादा भंग होता देख स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेत करते हुए कड़ी टिपण्णी की उन्होंने कहा कि पक्ष-विपक्ष आसंदी की मर्यादा का ध्यान रखें। प्रश्नकाल में हंगामा करना उचित नहीं है। पूरा देश छत्तीसगढ़ की कार्यवाही को देखता है। सदस्यों को आपस में देखकर बात नहीं करनी चाहिएय़ आसंदी की ओर देख कर बात करनी चाहिए। आप सभी सदस्य इस बात का ध्यान रखें। आसंदी की मर्यादाओं का पालन हम सभी को करना होगा। 


शून्य काल में विपक्ष ने उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा
शून्य काल में विपक्ष ने अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाया।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि लगातार प्रदेश में अवैध रेत खनन पुलिस ओर माइनिंग वालों की देखरेख में चल रहा है। खदानों में गोली चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की ग्राह्यता को अस्वीकार किया। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआइट किया। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि माइनिंग के अधिकारियों को जब पूछा जाता है तो वो कहते हैं कि हमें ऊपर से आदेश है कि इन्हें नहीं पकड़ना है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रेत खनन में माफिया सरकार को अपने जेब में रखकर दादागिरी के साथ नदियों को खाली कर रहे हैं। आपके जिले में गोलियां चला रही है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है इसलिए इसमें चर्चा कराना जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्थगन की सूचना आज प्राप्त हुई। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की ग्राह्यता को अस्वीकार किया। इसके बाद विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें