Indian Railway News: रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का पहली बार शुरुआत की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Indian Railway News: Brahmapur-Udhna, Amrit Bharat Special Express: रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का पहली बार शुरुआत की जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं गुजरात के यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी कोचों से लैस है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 19022/19021 ब्रह्मपुर-उधना-ब्रह्मपुर (BAM-UDN-BAM) अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पहली बार यात्रा विजयनगरम-टिटलागढ़ महासमुंद, लखौली, रायपुर , दुर्ग के रास्ते दिनांक छह जुलाई 2026 को नीचे दी समय सारणी के अनुसार चलेगी । यह ब्रह्मपुर से उधना के लिए एक स्पेशल ट्रेन रहेगी। इसे छह जुलाई को शाम पांच बजे (संभावित) हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना ब्रह्मपुर स्टेशन से शाम पांच बजे रवाना होकर विजयनगरम -टिटलागढ़ होते हुए रायपुर 7:20 बजे दुर्ग, 08:15 बजे गोंदिया, 08.25 बजे, नागपुर 12:00 बजे होते हुए अकोला भुसावल के रास्ते से उधना 02:00 बजे पहुंचेगी।