फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: चुनाव सामग्री वितरण से अनुपस्थित छह कर्मचारियों पर प्रशासन की कार्रवाई

Thu, 06 Mar 2025 01:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे चरण के तहत कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण कार्य के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे चरण के तहत कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण कार्य के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग द्वारा इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में विकासखंड कोरबा के प्राथमिक शाला उपरपारा चचिया के सहायक शिक्षक विरेन्द्र कुमार खैरवार, प्राथमिक शाला गोकुल नगर के सहायक शिक्षक विमल पाटले, प्राथमिक शाला धौराभांठा के सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार राठौर, प्राथमिक शाला बेंगचूलभांठा के सहायक शिक्षक हितेन्द्र कुमार रात्रे, विकासखंड कटघोरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी के सहायक ग्रेड-03 अभिषेक सिंह राठौर तथा विकासखंड पाली के सेजेस तिवरता के व्याख्याता रामकुमार चन्द्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें