फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आप के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 30 मई को; 5 हजार कार्यकर्ताओं को संदीप पाठक देंगे जीत का मंत्र

Sun, 28 May 2023 10:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक बार फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये कार्यक्रम 30 मई को रायपुर स्थित ललित महल होटल के सभागार में होगा।
विज्ञापन
संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद, आप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक बार फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये कार्यक्रम 30 मई को रायपुर स्थित ललित महल होटल के सभागार में होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन


"आप" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में 5 हजार से अधिक पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें 4300 नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजीव झा, सहप्रभारी गैरी बिररिंग, हरदीप सिंह मुंडिया, नरेशभाई बारिया, निरंजन भाई वसावा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाया जाएगा। पाठक कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें