फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: आम आदमी पार्टी बिरगांव में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाएगी राज्य स्थापना दिवस

Sat, 31 Oct 2026 09:20 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बिरगांव स्थित 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बिरगांव स्थित 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।
विज्ञापन



स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन जिस सोच और जिन सपनों के साथ हुआ था, आज 25 वर्षों बाद भी वे सपने अधूरे हैं। इतने वर्षों के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बारी-बारी से शासन करते हुए प्रदेश की अकूत प्राकृतिक संपदा, जल, जंगल और जमीन को लूटने का काम किया है। दोनों पार्टियों की गलत नीतियों के कारण आज भी छत्तीसगढ़ का आम नागरिक बुनियादी सुविधाओं और वास्तविक विकास से वंचित है।


आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि आगामी समय में प्रदेश की जनता 'आप' को अवसर देती है, तो राज्य में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर पारदर्शी, ईमानदार और विकासशील सरकार दी जाएगी। बिरगांव में आयोजित होने वाले इस माल्यार्पण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें