फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: 'इंटरटेनमेंट, वेब सीरीज समाज के लिए खतरा'; बिगड़ रहे युवा, देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा निकालेगी VHP

Sun, 25 Jun 2023 08:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रायपुर में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय हिंदू परिवारों को टूटने से कैसे बचाया जाए, इस पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय हिंदू परिवारों को टूटने से कैसे बचाया जाए, इस पर चर्चा की गई। विहिप के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने हिंदू परिवार व्यवस्था पर हो रहे चौतरफा प्रहार, बढ़ती लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक व्यापक कार्य योजना बनी है। इसके तहत बजरंग दल 30 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा निकालेगा।

विज्ञापन




इसके माध्यम से देश के हर कोने में रहने वाले हिंदुओं को संगठित कर उन्हें इन समस्याओं से निपटने में सशक्त बनाया जाएगा।  देशभर में ब्लॉक स्तर पर निकलकर युवा पीढ़ी को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। विहिप अपने बाल संस्कार केंद्रों के विस्तार के साथ गीता/रामायण की परीक्षाएं भी आयोजित करेगी। बैठक में  44 शहरों के 237 पदाधिकारी मौजदू रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन



 युवाओं में आई भारतीय संस्कारों और मूल्यों की कमी: विहिप
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने माना कि युवाओं में भारतीय संस्कारों और मूल्यों की कमी आई है। धर्मांतरण हो रहे हैं, इन सब पर रोक लगाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। दीपावली के आस-पास संतों की यात्रा देशभर में आयोजित की जाएगी। इसमें संत उन आम परिवारों के बीच जाएंगे जहां आमतौर पर संत नहीं जाते। बैठक में हिंदू परिवार व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। विहिप ने इंटरटेनमेंट, वामपंथी शिक्षाविदों और कोर्ट के कुछ फैसलों को हिंदू समाज के लिए खतरा बताया। भारत के घर-घर में सबसे बड़ा आक्रमण मनोरंजन जगत की ओर से होता दिखाई दे रहा है। फिल्में, वेब सीरीज और धारावाहिकों के जरिए लोगों में अपनी मनमर्जी करना, संस्कारों को ना मानना जैसी हरकतों का महिमामंडन किया जा रहा है।

हिंदू परिवार ये करें-

  • पूर्वजों के स्थानों से जुड़े।
  • पारिवारिक सहभोज यानी सभी साथ में भोजन करें।
  • पूरा परिवार समय-समय पर एकत्र हो।
  • सामूहिक भजन, दान, सेवा कार्य हो।
  • उत्सवों, तीर्थ घूमने जाएं, मातृभाषा का प्रयोग, स्वदेशी उपयोग का आग्रह है।
  • रामायण और गीता पर परीक्षा होगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें