रक्तदान कर मनाई शादी की सालगिरह
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सूर्य प्रताप कुशवाहा जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते आ रहे है। 16 मई को अपने 39वें शादी के सालगिरह के मौके पर 25वीं बार रक्तदान कर अस्पताल में ही अपना 39वां शादी का सालगिरह मनाया। सूर्य प्रताप कुशवाहा के द्वारा शादी के सालगिरह के मौके पर इस प्रकार पहल की जमकर सराहना हो रही है।
गौरतलब है कि सूर्य प्रताप कुशवाहा रक्तदाता सेवा समिति से जुड़कर विगत कई वर्षों से सैकड़ो लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हुए हैं लोगों को रक्तदान के लिए जहां प्रेरित करते हैं वहीं खुद रक्तदान भी समय-समय पर करते रहे हैं। 16 मई को उनकी शादी की सालगिरह था सालगिरह के अवसर पर वे एवं उनकी पत्नी सुनीता कुशवाहा दोनों जिला अस्पताल बलरामपुर गए जहां अपने 39 में शादी के सालगिरह के मौके पर 57 वर्षीय सूर्य प्रताप कुशवाहा के द्वारा 25वां रक्तदान किया गया जिसके बाद अपना शादी का सालगिरह वहीं पर मनाया। सूर्य प्रताप कुशवाहा ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मैं रक्तदान करता हूं उन्होंने कहां की मेरी उम्र 57 वर्ष हो गई उसके बाद भी मैं अभी भी रक्तदान कर रहा हूं उन्होंने युवाओं से अपील की कि रक्तदान करें बहुत अच्छा लगेगा जब आपके रक्त से दूसरों की जान बचेगी।
पुत्री है नायब तहसीलदार
सूर्य प्रताप कुशवाहा के पुत्र प्रशांत कुशवाहा ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पीएससी की परीक्षा में सन 2008 में पहला स्थान प्राप्त किया था। वही बेटी प्रियंका कुशवाहा दो बार पीएससी की परीक्षा निकाल चुकी है वर्तमान में वह नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत है वहीं प्रियंका ने रेंजर का भी परीक्षा निकाला था।