फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से कांप उठा सीसीटीवी फुटेज, धड़धड़ा कर गिर गई 4 मंजिला इमारत, देखें वीडियो

Sat, 25 May 2024 06:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा

सार

Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार को जोरदार ब्लास्ट हुआ। 
विज्ञापन
बेमेतरा बारूद फैक्टरी ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार को जोरदार ब्लास्ट हुआ। सुबह-सुबह तेज धमाके के साथ चारों और सन्नाटा छा गया। लोगों के सामने अंधेरा छा गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते चारों और चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी परिसर में 10 मजदूरों के जगह-जगह शरीर के चिथड़े बिखरे हुए दिखाई दिये।
विज्ञापन




घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बारूद फैक्टरी में विस्फोट इतना तगड़ा था कि सीसीटीवी फुटेज भी कांप उठा और हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। इस घटना में अभी तक कुल 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें