फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 'अश्लील सीडी कांड में बरी होने के बाद भी भूपेश बघेल की बढ़ सकती है मुश्किलें' CBI ने की रिवीजन याचिका दायर

Tue, 18 Mar 2025 05:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अश्लील सीडी कांड मामले में पूर्व सीएम बघेल को बरी किया गया था। रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने 11 मार्च को रिवीजन याचिका दाखिल की।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अश्लील सीडी कांड मामले में पूर्व सीएम बघेल को बरी किया गया था। रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने 11 मार्च को रिवीजन याचिका दाखिल की। इस पर चार अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। सीबीआई ने याचिका में पूर्व सीएम बघेल को आरोपी बनाने की मांग की है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने रिवीजन याचिका दाखिल करते हुए दावा किया कि मामले में नए दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। इसके मुताबिक केस की दोबारा सुनवाई होनी चाहिए। वहीं मामले में विशेष अदालत सीबीआई की याचिका स्वीकार करती है, तो पूर्व सीएम बघेल को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है। इसके साथ ही मामले की नई सुनवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें