फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश सब्सिडी पेट पर लात मारने वाली योजना: रमन

Mon, 14 Jan 2013 03:37 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्र की कैश सब्सिडी योजना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस योजना को गरीबों के पेट पर लात मारने वाली योजना बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नवगठित मुंगेली जिले में रविवार को जिला गठन की पहली वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैश सब्सिडी योजना कभी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विकल्प नहीं हो सकती।
विज्ञापन


रमन सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि राज्य के लोगों को केंद्र सरकार के इस कुचक्र से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी छत्तीसगढ़ की सस्ते अनाज की योजना को बंद नहीं कर सकता। राज्य सरकार ने इसके लिये खाद्य सुरक्षा कानून बनाकर कानूनी संरक्षण प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा कानून अभी तक नहीं बना पायी, लेकिन छत्तीसगढ़ ने यह कानून बनाकर गरीबों के प्रति अपनी प्रतिबद्घता दर्शायी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें