फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: क्रिसमस पर युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर में क्रिसमस के मौके पर एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म और उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने के मामले में तपकरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में क्रिसमस के मौके पर एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म और उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने के मामले में तपकरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी रक्षित खाखा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को क्रिसमस मनाने अपने घर आई थी। 25 दिसंबर की सुबह, जब वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी उसका पुराना परिचित रक्षित खाखा उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी में बैठाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने अपने घर की छत वाले कमरे में ले जाकर पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया।

हवस के दरिंदे ने पीड़िता को 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अपने घर में बंधक बनाकर दरिंदगी करता रहा । छठवें दिन 31 दिसंबर को लावाकेरा - खारीबहार के रास्ते में छोड़ दिया। जाने से पहले उसने धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन


5 जनवरी 2025 को पीड़िता को उसकी एक सहेली ने बताया कि उसका वीडियो आरोपी रक्षित खाखा ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है। यह जानने के बाद पीड़िता ने तपकरा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पीड़िता की शिकायत पर तपकरा पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 142 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी रक्षित खाखा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस जघन्य अपराध की विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक खोमराज ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार कामरे, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, महिला आरक्षक मंजू यादव और आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, अविनाश लकड़ा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें