फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक की मौत का मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 22 Aug 2025 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज लघु वनोपज सहकारी समिति महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह की मौत बीते दिनों सड़क दुर्घटना के बाद हो गई थी जिसे लेकर अब उनके स्वजनों के द्वारा इस साजिश एवं हत्या बताया है। 
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज लघु वनोपज सहकारी समिति महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह की मौत बीते दिनों सड़क दुर्घटना के बाद हो गई थी जिसे लेकर अब उनके स्वजनों के द्वारा इस साजिश एवं हत्या बताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्ववाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


मृतक अजय सिंह के भाई विनय सिंह ने बताया कि भाई अजय सिंह 28 जुलाई को दिनभर विभिन्न स्थानों पर घूम फिर एवं पूर्णता स्वस्थ परंतु उसी दिन रात्रि 10:30 बजे गांव के युवक ने मुझे फोन से बताया कि आपका भाई का दुर्घटना रामानुजगंज वाड्रफनगर रोड में हो गया है हालत गंभीर है। मैं वहां तत्काल पहुंचा प्राथमिक इलाज रामानुजगंज फिर रायपुर ले गया। 

अंबिकापुर में उनकी मौत हुई विनय ने बताया कि भाई के शरीर में कहीं भी खरोच तक के निशान नहीं थे सिर  में दोनों और चोट लगा था। भाई की मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि उसे मारा गया है। विनय ने बताया कि कई लोगों से उसके व्यावसायिक लेनदेन थे। कई लोगों से उन्हें मोटा पैसा लेना था। मुझे आशंका है कि उन्ही लोगों के द्वारा भाई की सुंयोजित तरीके से हत्या की गई है। विनय ने घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें