फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: सीएम बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर फेसबुक पर की अपमानजनक टिप्पणियां, महिला के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि कांग्रेस नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी के बारे में गलत टिप्पणी या अफवाह फैलाने का सबसे सरल माध्यम सोशल मीडिया है। अक्सर देखा जाता है कि लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपनी हद पार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अन्य कांग्रेस नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों के लिए एक फेसबुक यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि कांग्रेस नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री बघेल और पार्टी के अन्य नेताओं खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वंदना राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के पदाधिकारियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि इस महीने की छह तारीख को वंदना राठौर के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा अन्य नेताओं का वीडियो पोस्ट किया गया था और इनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में उपयोगकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 505(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। 

छत्तीसगढ़ में दो सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सूरजपुर और दुर्ग जिले में कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने सूरजपुर जिले में विद्यालय की मान्यता के नवीनीकरण के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-दो जुगेश्वर प्रसाद (48) को गिरफ्तर किया है।

उन्होंने बताया कि एक प्रार्थी ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दी थी कि उसने विद्यालय के वर्ष 2021-22 की मान्यता के नवीनीकरण के लिए जिला शिक्षा कार्यालय सूरजपुर में आवेदन किया था, जो वर्तमान में लंबित है। इस संबंध में जुगेश्वर प्रसाद से संपर्क करने पर उसने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ब्यूरो की टीम ने जुगेश्वर प्रसाद को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें