कवर्धा के पंडरिया से कवर्धा इलाज कराने आ रहे पिता-पुत्र की कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना ने दोनों गम्भीर रूप से घायल है। इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे में ग्राम सिंघनपुरी के पास गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ है। डॉयल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे है। बीते साल 2022 में पूरे जिले में 129 लोगों की मौत हुई थी, जो कि बीते दो साल में सबसे ज्यादा मौतें थीं। वहीं इस वर्ष 2023 में 27 फरवरी तक 50 दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इन हादसों में 51 घायल हो चुके है। गुरुवार को ग्राम सिंघनपुरी में पोंड़ी-कवर्धा हाईवे में हुए यह हादसा मार्च माह का पहला हादसा था।
2023 में फरवरी माह के आंकड़े -
माह प्रकरण मृतक घायल
जनवरी 28 15 19
27 फरवरी तक 22 10 32
कुल 50 25 51