फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: दो गाड़ियों में हुई टक्कर, एक तालाब में गिरी; बाल-बाल बचे 12 लोग, शादी में शामिल होने जा रहे थे

Sat, 11 Oct 2025 05:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा वाहन सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में इनोवा में सवार 12 लोग, जिनमें डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल थी, बाल-बाल बच गए। दोनों वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी तालाब में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर से कोंडागांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों की इनोवा कार एनएच-30 पर हादसे का शिकार हो गई। घटना बोरगांव और सारबेड़ा के बीच हुई, जब इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर जगदलपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा वाहन सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में इनोवा में सवार 12 लोग, जिनमें डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल थी, बाल-बाल बच गए। दोनों वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क मोड़ पर लापरवाही हादसे का कारण बताई जा रही है। इस दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें