फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत गई मां की ममता: कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर और घसीटा, गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका; देखें वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 08:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक वीडियो सामाने आया है। यहां एक कार चालक ने बछड़े को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बछड़े को घसीटते हुए ले जा रहा था, तभी गायों ने उसे दौड़ाकर घेर लिया।
विज्ञापन
गाय ने बछड़े को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि स्टेशन की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद गायों ने कार को दौड़ा लिया। गायें कार के आगे पहुंच गईं और कार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार को एक तरफ से उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को निकालकर उसे उपचार के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, बछड़े के पेट में चोट आई है और उसका एक पैर टूट गया है। लोग घायल बछड़े को जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंचीं और घायल बछड़े को चाटने के अलावा उसका उपचार करने वालों को भी सूंघते चाटते देखा गया। मानो वो अपनी भाषा में बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कहती हों।
विज्ञापन


विश्व हिंदु संगठन के सदस्य जगजोत सिंह भल्ला ने बताया, 'हमें आज सवा दो बजे के आसपास सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक कार को रोका गया और उस कार के नीचे एक बछड़ा फंसा हुआ है, जिसे कार चालक बहुत दूर से घसीटते हुए लेकर पहुंचा है। कार चालक का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। इस घटना में बछड़े को बहुत गंभीर चोट आई है। हम इस मामले में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गाड़ी चालक के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें