फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पंचर, वहीं बनाने लगे, तीनों को कार ने कुचला

Thu, 17 Apr 2014 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में हुए एक दर्दनाक कार हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा रायपुर से लगे जोरा कृषि विश्वविद्यालय के पास घटी जहां एक डस्टर ने तीनों युवकों को तेज रफ्तार में कुचल दिया।

तीनों युवक एक पंचर ट्रक को ठीक कर रहे थे। दूसरी ओर से आई कार तीनों को देख नहीं पाई और तीनों को कुचल दिया।

इस हादसे में तीनों कार में फंसकर करीब 30 मीटर दूर तक घिसट गए। जब तब गाड़ी रुकी तीनों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार ट्रक मृतक बिसाहू निषाद साहू का था। चारों सुबह 5 बजे आरंग से ईंटर लेकर रायपुर आ रहे थे। ईंट रायपुर में खाली करनी थी।

शहर से पहले, फोरलेन पर ट्रक पंक्चर हुआ। सबने सड़क पर ही ट्रक जैक पर खड़ा किया और टायर बदलने लगे। तीनों सड़क पर ही बैठे थे कि सामने से आती कार ने तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें