फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान

Sat, 22 Dec 2012 01:46 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात विभाग ने रायपुर में काली फिल्म लगे वाहनों के खलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत 78 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान काले शीशे लगे वाहन पाये गये। 78 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम की धारा 100177 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। बिना नंबर के दोपहिया-चारपहिया वाहनों पर भी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्ततम मार्गों पर सख्तीपूर्वक कार्रवाई हुई। कुल 247 वाहनों चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 72,200 रू. परिसीमन किया गया।

यातायात विभाग ने विशेष अभियान चला कर शहर के व्यस्ततम चौराहों एवं मार्गों जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, शास्त्री चौक, शहीद भगत सिंह चौक, तेलीबांधा, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक, मरहीमाता चौक, फाफाडीह चौक, टाटीबंध चौक, आश्रम तिराहा आदि स्थानों पर कार्रवाई की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें