फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में नशे के खिलाफ अभियान: शैक्षणिक संस्थानों के करीब नशे की सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 07:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर शैक्षणिक संस्थानों के करीब में नशे की सामग्री का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम की टीम ने लगभग दो कार्टून सिगरेट, पांच बोरी गुटखा और एक बॉक्स गुडाखू जब्त किया है।
विज्ञापन
रायपुर में नशे के खिलाफ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर शैक्षणिक संस्थानों के करीब में नशे की सामग्री का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम की टीम ने लगभग दो कार्टून सिगरेट, पांच बोरी गुटखा और एक बॉक्स गुडाखू जब्त किया है। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा पर जोन 10 के अमलीडीह मुख्य मार्ग में स्कूल के समीप की दुकानों 9 दुकानों, पान ठेलों का प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने प्रत्यक्ष अवलोकन किया। स्थल पर प्राप्त जनशिकायत सही मिली। जोन कमिश्नर के निर्देश पर विभिन्न दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से लगभग 2 कार्टून सिगरेट, लगभग 5 बोरी गुटखा, लगभग 1 बॉक्स गुडाखू तत्काल जब्त किया गया।

दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया। अमलीडीह मुख्य मार्ग में स्कूल के पास संचालित 9 किराना दुकान एवं पान ठेलों में गुटका जर्दा सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। सनडोंगरी वार्ड, फुंडहर चैक स्थित स्कूल, फूल चैक इत्यादि स्थानों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें