फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAF भर्ती 2018: वर्षों से अटकी प्रतीक्षा सूची, छेरछेरा के दिन गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी

Sat, 03 Jan 2026 06:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शनिवार को आंदोलनरत अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंचे और अपनी वर्षों पुरानी मांग उनके समक्ष रखी। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि सरकार से उन्हें कोई ठोस समाधान मिलेगा, लेकिन मुलाकात के बाद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
छेरछेरा के दिन गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की वर्ष 2018 की भर्ती प्रक्रिया आज तक पूरी न हो पाने से प्रतीक्षा सूची में शामिल सैकड़ों युवा असमंजस की स्थिति में हैं। नौकरी की उम्मीद लगाए ये अभ्यर्थी राजधानी रायपुर के तूता क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर शनिवार को आंदोलनरत अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंचे और अपनी वर्षों पुरानी मांग उनके समक्ष रखी। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि सरकार से उन्हें कोई ठोस समाधान मिलेगा, लेकिन मुलाकात के बाद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। गृहमंत्री ने कहा कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी जितेंद्र दास ने बताया कि वर्ष 2018 में भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। मेरिट सूची में चयनित युवाओं की नियुक्ति तो हो गई, लेकिन प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवार आज भी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश में तीन सरकारें बदल गईं, फिर भी उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 417 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया था। उस समय पद रिक्त न होने का हवाला देकर इनकी नियुक्ति रोक दी गई। बाद में मेरिट सूची के कुछ उम्मीदवार मेडिकल जांच में असफल हो गए और कुछ ने नौकरी छोड़ दी, जिससे पद खाली हुए, लेकिन तब तक सत्ता परिवर्तन हो चुका था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी इन पदों पर भर्ती आगे नहीं बढ़ सकी।

समय बीतने के साथ स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रतीक्षा सूची के 417 अभ्यर्थियों में से अब 250 से अधिक उम्मीदवार आयु सीमा पार कर चुके हैं। आंदोलनरत युवाओं का कहना है कि यदि जल्द फैसला नहीं हुआ तो शेष अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें