छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष यह बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से होगी। नगरीय निकाय चुनाव के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है। वहीं मंत्रिपरिषद की बैठक के दो दिन बाद यानी 24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कैबिनेट मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से कैबिनेट मीटिंग सूचना सभी कैबिनेट मंत्रियों को भेजी गई है। शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे से बैठक होगी। इस दौरान विधानसभा का बजट सत्र पर चर्चा हो सकती है। साथ ही सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जा सकता है। बैठक में साय सरकार प्रदेश की जनता के हित में अहम फैसले ले सकते हैं।