फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की तालाब में डूबकर मौत, इलाके में सनसनी, व्यापारियों में शोक

Tue, 23 Sep 2025 11:02 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

राधासागर तालाब में सोमवार सुबह एक व्यापारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी 45 वर्षीय जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो कपड़े के नामी व्यापारी थे।
 
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र स्थित राधासागर तालाब में सोमवार सुबह एक व्यापारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी 45 वर्षीय जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो कपड़े के नामी व्यापारी थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुगल अग्रवाल रोज़ाना की तरह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान राधासागर तालाब में उनकी लाश तैरती हुई देखी गई। तालाब के पास मौजूद बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार आशंका है कि मॉर्निंग वॉक के बाद मृतक तालाब में हाथ-मुंह धोने के लिए पहुंचे होंगे और अचानक फिसलकर तालाब में गिर गए। इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों में शोक
मृतक जुगल अग्रवाल अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ के नाम से कपड़े की दुकान संचालित करते थे। वे कटघोरा क्षेत्र के पुराने और सम्मानित व्यापारी माने जाते थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में गहरा शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें