फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नहाने के दौरान शिवनाथ नदी में डूबने से कारोबारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 Nov 2024 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले में शिवनाथ नदी में डूबने से एक व्यापारी की मौत का मामला सामने आया है। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी सुनील ठक्कर की मोहारा शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले में जांच बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन


बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी शिवनाथ नदी मोहारा में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही सूचना मिली गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नदी से निकाला गया। शव की शिनाख्त सुनील ठक्कर (57) के रूप में हुई। सुनील ठक्कर कैलाश नगर के रहने वाले थे। मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चुरी में रखा गया है। साथ ही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें