फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: चालक ने सीट के नीचे रखी चाबी, हेल्पर ने न्यू बस स्टैंड से मौका देखकर बस लेकर हुआ फरार, ऐसे खुली पोल

Sat, 14 Mar 2026 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड से बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड से बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की चोरी की बस भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। बस मालिक अब्दुल अलीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बस (क्रमांक CG 07 E 0782) भाठागांव न्यू बस स्टैंड में खड़ी थी। चालक बस को खड़ा कर चाबी सीट के नीचे रखकर घर चला गया था। अगली सुबह जब चालक वापस लौटा तो बस वहां से गायब थी। इसके बाद बस मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बस को खुद चलाकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों के सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा के फास्टैग रिकॉर्ड के आधार पर बस की लोकेशन का पता लगाया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू के रूप में हुई, जो कोरबा जिले का निवासी है।
विज्ञापन


जांजगीर-चांपा में दबिश देकर पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अकलतरा क्षेत्र के एक गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी की बस भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बस स्टैंड में हेल्पर का काम करता था और बसों की गतिविधियों से परिचित था। घटना के दिन उसने देखा कि बस में कोई नहीं है और चाबी सीट के नीचे रखी है। मौके का फायदा उठाकर उसने बस चुरा ली और खुद चलाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें