शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। कुल 317 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब मिलने पर 10 से 50 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो रोजगार कार्यालय रायपुर में 16 दिसंबर को जॉब फेर में शामिल हो सकते हैं।
जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 दिसंबर को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एसआर हास्पिटल-चिखली दुर्ग में मेडिकल ऑफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, पैथेलॉजी लैब, नर्सिंग स्टॉफ, डायलिसिस टेक्नीशियन, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन ड्राइवर, कार्पोरेट मानियो, टीपीए मैनेजर, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, पलंबर, जीएम मार्केटिंग, नर्सिंग, मल्टीवर्कर गार्ड के लिए भर्ती होगी।
इसी प्रकार रूद्रा इंटरप्राईजेस में मीटर टेक्नीशियन, मोबाईल ऑपरेटर, फिल्ड सर्वेयर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीकॉलर, बसंत मोटर्स में सर्विस कंसल्टेंट, पार्ट मैनेजर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, हेल्पर टेक्नीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव और जीएस ऑटोमोबाईल में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सीनियर एडवाइजर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, हेल्पर के लिए न्यून्तम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए. तथा हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस. बी.ए.एम.एस, बी.डी.एस, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए., उत्तीर्ण आदि के कुल 317 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए 10 से 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन रहेगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य, इच्छुक और अनुभवी आवेदक निर्धारित तिथि और जगह पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता तथा अनुभव आदि के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।